फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुएं हुई सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुएं हुई सम्मानित

Fri, 12 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुएं हुई सम्मानित
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नवीन मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में जिलास्तरीय आशा सम्मेलन हुआ। डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं। लेकिन कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशाओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम, द्वितीय तृतीय आशा बहुंओं को प्रशस्ति-पत्र एवं क्रमश: पांच हजार, दो हजार व एक हजार रुपये का स्वीकृृृति-पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आशा बहुंए स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी कड़ी है, जिनकी पहुंच जिले के हर गांव के हर घर तक है। ग्रामीण क्षेत्र में 102 व 108 नंबर की एम्बुलेंस सेवाओं का भी काफी प्रचार-प्रसार किया, जिसका फायदा आम नागरिक उठा रहे हैं। आशा बहुएं अच्छा काम रही हैं, लेकिन कुछ आशाएं अपने कार्य में सुधार नहीं ला रही हैं। काम न करने वाली आशा बहुओं के खिलाफ कार्यवाही करने से पहले सुधार का मौका भी दिया जाएगा और न सुधरने पर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डीएम ने सीएमओ को हिदायत दी कि जिला स्वास्थ्य समिति की होने वाले बैठकों में ब्लाकवार दो-दो बेहतर काम करने वाली और दो-दो खराब काम करने वाली आशा बहुओं को आमंत्रित करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करें। डीएम ने तीन आशा संगनी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले डाक्टर, सुपरवाइजर, एएनएम आदि को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने जिले की आशा बहुएं अच्छा कार्य करने से सरकार के छवि का मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed