{"_id":"5a26ddab4f1c1bd1408bb2af","slug":"21512496555-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, घंटों रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, घंटों रेल यातायात बाधित
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। मेराल से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट जा रही मालगाड़ी का इंजन सोमवार की सुबह धनौरा गांव के पास फेल हो गया। इससे मालगाड़ी करीब डेढ़ घंटे वहीं खड़ी रही। चोपन-चुनार-बरवाडीह पैंसेंजर भी इसकी वजह से लेट हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी को रेणुकूट भेजा गया, तब चुनार-बरवाडही ट्रेन रवाना हो सकी।
मंगलवार की सुबह करीब सात और आठ बजे के बीच में एक मालगाड़ी मेराल से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट जा रही थी। दुद्धी रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले धनौरा गांव के मेन लाइन पर मालगाड़ी का आगे का इंजन अचानक फेल हो गया। इससे करीब डेढ़ घंटे मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी रही। इससे चोपन-बरवाडीह गोमो डाउन पैसेंजर और बरवाडीह से चोपन-चुनार अप पैसेंजर ट्रेन दोनों ट्रेनें घंटों बाधित रहीं। उन्हें पहले के ही स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। मालगाड़ी के गार्ड और ड्राइवर ने आगे के इंजन फेल होने की सूचना दुद्धी स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडे को दी। स्टेशन अधीक्षक ने मेराल कंट्रोल रूम को सूचना देकर इंजन मंगवाया। उसके बाद उसी इंजन के सहारे मालगाड़ी को रेणुकूट भेजा गया। तब जाकर लाइन क्लीयर हुआ। उसके बाद दोनों पैसेंजरो को दुद्धी स्टेशन से गुजारा गया।