फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   212 patients were treated in the health fair

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में 212 मरीजाें का हुआ उपचार

Sun, 07 Sep 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
212 patients were treated in the health fair
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
सोनभद्र/सलखन/केकराही। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें कुल 212 मरीजों का उपचार, जांच और दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 36 मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों का उपचार कर दवाएं दी गईं। केंद्र प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे और चरनजीत सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में 150 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफॉइड और मलेरिया की जांचें की गईं। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, टाइफॉइड, खांसी-जुकाम और वायरल से पीड़ित पाए गए। गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर उन्हें दवाएं और आवश्यक निर्देश दिए गए। केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार सिंह के साथ फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा व सितारा देवी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 26 मरीजों का उपचार किया गया। डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य ने मरीजों को बदलते मौसम से सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed