{"_id":"5cc9d580bdec22070149f7d4","slug":"201556731264-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगते ही मासूम ने तोड़ा दम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगते ही मासूम ने तोड़ा दम, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजेक्शन लगने के बाद मासूम ने तोड़ा दम, हंगामा
- तीन वर्षीय बालक के पैर पर चढ़ गया था मवेशी
-मां ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित एक नर्सिंग होम में बुधवार को इंजेक्शन लगने के बाद चोपन निवासी अर्पित (3) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची तो नाराज लोगों से वार्ता कर तहरीर मिलने पर कार्यवाही करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। मां ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चोपन निवासी अंजू देवी के तीन वर्षीय बेटे अर्पित के पैर पर एक मवेशी चढ़ गया, जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। अंजू के मुताबिक वह बेटे को लेकर राबटर्सगंज नगर में स्थित एक नर्सिंग होम अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने बच्चे के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी देते हुए ऑपरेशन करने की बात कही। रात में इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे की हालत बिगड़ने लगी। उसने डॉक्टर से इसकी जानकारी दी तो उनका कहना था कि सब ठीक है। इसके बाद बेटे की मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टर कहने लगे कि एंबुलेंस मंगवा दे रहे हैं शव को लेकर चली जाओ। उधर बुधवार की सुबह बच्चे के परिजन और रिश्तेदार डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं अंजू देवी ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।