फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राशन कार्ड जारी न होने पर डीएम सोनभद्र किये गये तलब

राशन कार्ड जारी न होने पर डीएम सोनभद्र किये गये तलब

Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड जारी न होने पर डीएम सोनभद्र किये गये तलब
अनपरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विकास खंड म्योरपुर के कुलडोमरी व पाटी ग्राम पंचायतों के आदिवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून-2013 के तहत अर्हता पूर्ण करने के उपरांत भी राशन कार्ड जारी न किए जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी से जवाब तलब किया है। एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दुबे द्वारा एसटी कमीशन को आदिवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानुन-2013 के तहत ग्रामीणों को राशन कार्ड जारी किए जाने को लेकर अनेक बार जिलाधिकारी, सोनभद्र व प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को उपरोक्त प्रकरण पर शिकायती पत्र प्रेषित किया था परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर अंकुश दूबे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में मामले की शिकायत की, जिस पर आयोग ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मामले में 30 दिन के अंदर समुचित जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून-2013 के प्रभावी होने के ढाई वर्ष उपरांत अभी तक राशन कार्ड लाभ से वंचित हजारों आदिवासियों को एनएफएसए के तहत राशन कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed