फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर पर लड़ा जाएगा चुनाव

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर पर लड़ा जाएगा चुनाव

Wed, 02 Jan 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर पर लड़ा जाएगा चुनाव
ओबरा। रेलवे में यूनियनों की मान्यता के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन और आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेनटेनर यूनियन संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगी। दोनों संगठनों की केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक में फैसला हुआ कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले चुनाव लड़ा जाएगा। यूनियन के महामंत्री बीके सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में सबसे बड़ी संख्या ट्रैक मेनटेनरों की है। इस समझौते से ईसी रेलवे मजदूर यूनियन की ताकत में काफी इजाफा हुआ है। समझौते के तहत ट्रैक मेनटेनर यूनियन को मजदूर यूनियन के जोनल, मंडल एवं शाखाओं के स्तर पर सामान्य जनक अनुपातिक रूप से पद दिया जाएगा। ताकि वर्षों से पिछड़े हुए ट्रैक मेनटेनरों को उचित सम्मान एवं न्याय मिल सके। इसी कड़ी में धनबाद मंडल में कार्यरत राजेश कुमार वरीय अभियंता, रेल पथ को जोनल बाडी में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व मध्य रेल ओबीसी एसोसिएशन ने पहले ही से मजदूर यूनियन को बिना शर्त समर्थन की घोषणा करते हुए अपने पूरे जोन की 52 शाखाओं को मजदूर यूनियन की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एनपीएस की समाप्ति, एलडीसीई ओपेन टू आल, रनिंग कर्मियों को सम्मानजनक रनिंग भत्ता एवं निजीकरण पर रोक समेत कई मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed