{"_id":"5c1fd94cbdec2256f03e961d","slug":"201545591116-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनांचल में बढने लगा है ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनांचल में बढने लगा है ठंड का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में ठंड का प्रकोप बढने लगा है। गलन से लोग परेशान हो गए है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण और स्थानीय निकायों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव, रैन बसेरों, कंबल वितरण और प्रभावितों के इलाज के इंतजाम शुरू कर दिए गए है। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये और एक-एक हजार कंबल जरूरतमंदों को देने के लिए भिजवा दिया है। बावजूद इसके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गिने-चुने जगहों पर ही अलाव जलता दिखाई दे रहा है।
जिले में पिछले दो-तीन दिनों से ठंड और गलन ने विकराल रूप धारण कर चुकी है। शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। वहीं जरूरी काम से देर रात तक घरों के बाहर रहने वालों को ठंड हिला कर रख दे रही है। साइकल और बाइक सवारों को आने-जाने में हवा लग रही है। हाथों को गर्म करने के लिए अलाव तक नहीं जलाए जा रहे है। जबकि जिला प्रशासन ने राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील को 50-50 हजार रुपये गांवों में सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाने के लिए भेजा है। इसके अलावा तीनों तहसीलों में एक-एक हजार कंबल जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए दिया गया है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका, नपं चुर्क-गुर्मा, ओबरा, घोरावल, पिपरी, चोपन, रेनुकूट और दुद्धी को शहरों में सार्वजिनिक जगहों पर अलाव जलवाने के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी तक अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लेकिन मोहल्ले में सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जल रहा है। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सभी एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से जिन जगहों पर जरूरत है वहां पर अलाव जलवाने और जरूरतमंदों को चिह्नित कर उन्हें कंबल वितरित करने का निर्देश दे दिया गया है।