{"_id":"5bf05110bdec22696f009a70","slug":"201542476048-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर सात कुंतल पॉलीथीन किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर सात कुंतल पॉलीथीन किया जब्त
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रोक के बावजूद पॉलिथीन का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स और ईओ के साथ सदर एसडीएम शादाब असलम कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब सात कुंतल पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदारों से 44 हजार जुर्माना वसूला गया। इसकी भनक लगते ही प्लास्टिक के कारोबारी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।
शासन स्तर से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बावजूद जिले में कई व्यापारी पॉलिथीन का कारोबार कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम अमित कुमार सिंह ने जिले की इकलौती नगर पालिका और सातों नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शनिवार की दोपहर ढाई बजे राबर्ट्सगंज नगर में एसडीएम की अगुवाई में नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरी समेत अन्य ने दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन और उससे बने गिलास, प्लेट, चम्मच आदि सामग्रियों को जब्त करना शुरू किया। इसकी भनक लगते ही कई पॉलिथीन के बड़े कारोबारी दुकानों को बंद कर फरार हो गए। वहीं कई जनरल स्टोर, कपड़े समेत अन्य दुकानों के दुकानदारों ने भी पॉलिथीन को हटा दिया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों पर छापेमारी कर सात कुंतल पॉलिथीन जब्त करने के साथ दुकानदारों से 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। कहा कि सभी एसडीएम और ईओ को पॉलिथीन के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।