{"_id":"5bdf3903bdec22693b023f4a","slug":"201541355779-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रनिक्स सामानों की खरीद पर सोने, चांदी का सिक्का मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रनिक्स सामानों की खरीद पर सोने, चांदी का सिक्का मुफ्त
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। फेस्टिव सीजन के कारण बाजार में डिस्काउंट आफरों की धूम है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं। इलेक्ट्रानिक्स सामानों की खरीद में नकद धनराशि में पांच सौ से हजार रुपये तक की छूट तो है ही, सोने और चांदी का सिक्का भी मुफ्त मिल रहा है। हालांकि अभी दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना कम है लेकिन सोमवार को धनतेरस पर पूरे जिले में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद है। बढ़ती महंगाई को लेकर दुकानदार आशंकित हैं, फिर भी फेस्टिवल सीजन के लिए उन्होंने बाजार को सजा रखा है।
दीपों के पर्व और लक्ष्मी के शुभ आगमन का त्योहार दीपावली करीब है। सोमवार को धनतेरस है। इसको लेकर बाजार सज गए हैं। त्योहार का सीजन होने के नाते बाजारों में विभिन्न तरह के सामानों पर कई तरह की छूट उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने दे रखा है। इस बार इलेक्ट्रानिक्स सामानों पर विशेष आफर है। छोटी एलईडी टीवी बाजार में 14 हजार की जगह साढ़े 12 हजार, बड़ी साढ़े 38 हजार की जगह 36 हजार में बिक रही। फ्रिज डबलडोर और बड़े साइज पर भी ज्यादा छूट है। इनमें बड़े सामानों की खरीद पर सोने का तो छोटे सामानों की खरीद पर चांदी का सिक्का मुफ्त है। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार विनोद गुप्ता ने बताया कि 220 लीटर वाली फ्रिज 14900 की जगह 13200 में और 195 लीटर की फ्रिज 14 हजार की जगह 12600 में दीपावली ऑफर में बिक रही है। इसी तरह वाशिंग मशीन में सेमी आटो मशीन 12600 की जगह साढ़े 11 हजार और फुल आटो मशीन 24900 की जगह 21 हजार में बिक रही। इन पर भी चांदी और सोने का सिक्का उपहार में दिया जा रहा। विंध्य आटो सेल्स के प्रबंधक मोटर साइकिल एजेंसी के संचालक राजेश दूबे ने बताया कि दीपावली पर बाइक लेने पर पेटीएम से भुगतान में काफी छूट है। पेटीएम से बाइक खरीद पर चार हजार रुपये का कैश बैक बाऊचर मिलेगा और पांच सौ रुपये की विशेष छूट है। स्कूटर की खरीद पर 3100 रुपये की छूट है और सरकारी कर्मचारी को एक हजार रुपये की अतिरिक्त छूट है। इसी तरह अन्य कंपनियां भी बाइक, कार आदि की खरीद में आकर्षक छूट देकर उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रही हैं।