फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएंडआई को पहला ईएमडी टीम का दूसरा स्थान

सीएंडआई को पहला ईएमडी टीम का दूसरा स्थान

Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएंडआई को पहला ईएमडी टीम का दूसरा स्थान
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली में मंगलवार आयोजित संयंत्र स्तरीय व्यावसायिक चक्र सम्मेलन में प्रस्तुतिकरण व प्रश्नोत्तरी के आधार पर सीएंडआई की टीम ने पहला व ईएमडी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम पावर प्रोजेक्ट मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक सेन, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आलोक गुप्ता, महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनटीपीसी गीत के उपरान्त मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने कहा कि एनटीपीसी विश्व स्तरीय व्यावसायिक संगठन का परिवार है। व्यवसायिक चक्र विभिन्न विभाग-अनुभागों में कार्यरत कर्मचारियों में नवीनतम तकनीकी तथा कार्यपद्धतियों को आत्मसात करने एवं प्रचलित कार्य प्रणाली में सुधार, गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन, लागत मूल्य में कमी समय के प्रति प्रतिबद्धता लाने का संयंत्र स्तरीय व्यावसायिक चक्र सम्मेलन एक मजबूत तथा सशक्त मंच है। महाप्रबंधक आलोक गुप्ता ने सभी टीमों की प्रस्तुतियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना एवं बधाई दिया। बताया कि सिंगरौली विद्युत गृह में कार्यरत प्रोफेसनल सर्किलों का गौरवशाली इतिहास रहा है। कार्यक्रम के संयोजक राजेश जैन ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सिंगरौली विद्युत गृह की टीमों के साथ कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। बतौर निर्णायक उपस्थित अपर महाप्रबंधक एस. बनर्जी, सुदीप मन्ना, अनुराग गौतम ने निर्णय दिया। इसमे सीएंडआई टीम वाईजर वन को प्रथम, ईएमडी टीम उत्कर्ष को द्वितीय तथा टीम आपरेशन परिवर्तन को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि देवाशीष सेन से विजेता व उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed