फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रों के विकास मे माताओं की भूमिका अहम

छात्रों के विकास मे माताओं की भूमिका अहम

Wed, 19 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के विकास मे माताओं की भूमिका अहम
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटर के छात्रों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के सम्भाग निरीक्षक दयाराम यादव ने कहा कि छात्रों के विकास में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। घर का वातावरण संस्कारमय होना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुदर्शन द्विवेदी ने कहा कि अभिभावक को अपने पाल्य की समस्याओं की एवं उनके रुचि के बारे में मित्रवत निराकरण करना चाहिए । विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि छात्रों में असीम शक्ति होती है । उनकी पहचान करके सही दिशा में लगाना चाहिए। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षा चलाने की घोषणा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक एवं आचार्यों ने छात्रों की समस्याओं एवं उनके शैक्षिक उन्नयन के लिए विचार विमर्श किया। संचालन नरेंद्र भूषण शुक्ल ने किया। यहां अशोक कुमार सिंह, शमसेर सिंह, मनु श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed