{"_id":"5b9bf7b7867a557eab5ac7b7","slug":"201536948151-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों और वृद्धों को योजनाओं से करें लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों और वृद्धों को योजनाओं से करें लाभांवित
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभांवित किया जाए। दिव्यांगों व वृद्धों की सहायता के लिए एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक परिसरों में परीक्षण शिविर का आयोजन कर उनका पंजीयन कराया जाए। नित्य जीवन सहायक उपकरण के लिए दिव्यांगजन का परीक्षण भी किया जाय। उक्त निर्देश संयुक्त सचिव बीएल मीना ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आयोजित परीक्षण शिविर में बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय आयोजित होने वाले शिविर में दिव्यांगजन, वृद्धजन जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय वरिष्ठ नागरिक बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हों, उनका पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभांवित किया जा जाए। ऐसे दिव्यांग बच्चे/व्यक्ति जिनकी उम्र 24 वर्ष के अंदर है, उनका हाथ व पैर टेढ़ा हो, की करेक्टीव सर्जरी के लिए चिन्हांकन भी किया जाएगा। विकास खंड स्तर, ग्राम स्तर, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से लोगों को गांव-गांव जाकर जानकारी देने के साथ ही इन्हें जागरूक भी किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग वृद्ध इस शिविर का लाभ उठा सके। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को राबर्ट्सगंज, 25 को घोरावल, 27 को चोपन, 28 को दुद्धी, 26 को नगवां एवं चतरा ब्लाक का चतरा ब्लाक कार्यालय व 29 सितंबर को म्योरपुर तथा बभनी ब्लाक के लिए म्योरपुर ब्लाक परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह आदि रहे।