फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   देश की सबसे बड़ी धरोहर भारतीय संस्कृति

देश की सबसे बड़ी धरोहर भारतीय संस्कृति

Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी धरोहर भारतीय संस्कृति
डाला। देश की सबसे बड़ी धरोहर भारतीय संस्कृति है। जिसका त्याग, तपस्या का बड़ा इतिहास है। यह बातें बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अनुराग ने कही। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में के दौरान स्वयं सेवकों ने ध्वज पूजन किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अनुराग ने कहा कि भारत की ऐसी संस्कृति है जो कभी मिट जाती नहीं है। अपनी संस्कृति को भूलने वाले देश यूनान व रोम मिट गए। त्याग व समर्पण की भावना केवल भारत वासियों में है। जिसके बल पर अंग्रेजों को भगा दिया गया। संघ परिवार कि परिकल्पना सबको जोड़ने वाली है। संघ स्थल पर लगने वाले नित्य शाखा पर सारे भेदभाव मिट जाते हैं। संघ ने भगवा ध्वज को पवित्र माना है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता। जिसके छांव में ही स्वयं सेवक भारतीय संस्कृति का ज्ञान अर्जित करते हैं। यहां सोनू तिवारी, अखिलेश पांडेय, सौरभ सिंह, नीरज दूबे, उपेंद्र सेठ, जगदीश तिवारी, महेश सोनी, धर्मवीर, सोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कोन व कचनरवा सहकारी समिति परिसर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भाजपा नेता शिवनारायण गुप्ता के देखरेख में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक मनोज व विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक ओमप्रकाश ने हिन्दू संस्कृति में गुरु दक्षिणा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज के सामने शीश झुका कर यथाशक्ति गुरु दक्षिणा संघ को समर्पित किया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, लक्ष्मी कुमार, सुशील चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख बंशीधर, ग्राम प्रधान प्रमोद जायसवाल, राकेश तिवारी, बुल्लू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed