{"_id":"5b367db24f1c1b254d8b9200","slug":"201530297778-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों के शोषण के खिलाफ निकाला मशाल जुलुस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों के शोषण के खिलाफ निकाला मशाल जुलुस
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। पिछले दिनों मजदूर नेताओं पर मारपीट का मुकदमा और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को श्रमिकों ने परियोजना गेट से सुभाष तिराहे तक मशाल जुलुस निकाला। जुलुस सुभाष तिराहे पर पंहुच कर सभा में तब्दील हो गया। ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, जिससे मजदूर नेताओं पर लगाये गये आरोपों का पता चल सके। उनके मोबाइल का लोकेशन लिया जाना चाहिए ताकि घटनास्थल पर मौजूद न रहने वाले कामगार नेताओं को फंसाने वालों की मंशा उजागर हो सके।
जिला संविदा श्रमिक यूनियन के महामंत्री व सीटू संगठन के नेता अवधराज सिंह ने कहा कि बेगुनाहों को आरोपी बनाकर श्रमिकों को दबाया जा रहा है। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय और भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग कामगार नेताओं को सुनियोजित तरीके से फंसा रहे हैं। इसे लेकर जल्द ही संघर्ष समिति का गठित की जाएगी। मशाल जुलूस में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजपाल गौतम, सुनील जायसवाल, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, निठुरी प्रसाद, लक्ष्मण गिरि, मुन्ना सिंह, सुनीता गुप्ता, पार्वती, तारा देवी, रिजवाना बानो, गुलशन परवीन, रेशमा बानो आदि रहे।