{"_id":"5aef523f4f1c1b3a0b8b8886","slug":"201525633599-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बाद अफसरों की चुप्पी से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बाद अफसरों की चुप्पी से विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Mon, 07 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । बभनी व म्योरपुर क्षेत्र में आंधी के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल न होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नधिरा विद्युत सब स्टेशन से संचालित तमाम गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं है। म्योरपुर इलाके में नधिरा सब स्टेशन से आपूर्ति टेढ़ी खीर हो गई है। बभनी ब्लाक के धनबहवा व डगडउआ टोला के ग्रामीणों ने पीसीएल के खिलाफ रविवार को नारेबाजी भी की।
बीजपुर : बभनी व म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नधिरा सब स्टेशन से संचालित होने वाले बखरिहवां फीडर के 12 से अधिक गांव पांच दिनों से अंधेरे में है। बतादें कि कि बीते बुधवार की रात आई आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। बकरिहवां फीडर क्षेत्र में जगह-जगह विद्युत खंभे व तार गिर गए थे।
उसको दुरुस्त करने के लिए पीसीएल के अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद बखरिहवां फीडर के 12 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। रात में अंधेरे में रहने वाले नेमना, जरहां, महुली, रजमीलान, पिंडारी व झीलो आदि गांव के संतलाल, मुनेश्वर, लालबाबू, मनोज, सेवालाल आदि का कहना है कि उपभोक्ता जब अधिकारियों को फोन करते हैं तो अधिकारी फोन तक नहीं उठाते । जिससे यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि फाल्ट कब तक ठीक होगा। बिजली आएगी भी या नहीं ।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू नहीं किया गया तो नधिरा सब स्टेशन का घेराव कर पीसीएल का पुतला फूंका जाएगा। उप खंड अधिकारी मनोज कुमार रविवार पुरानी बातों को ही दोहराते हुए पल्लू झाड़ लिया। बोले पेट्रोलिंग कर खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
औरहवां सब स्टेशन को संचालित करने के लिए टेस्टिंग का कार्य हो चुका है। सब स्टेशन की चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। इसके बन जाते ही ठेकेदार द्वारा हैंडओवर करने के साथ ही इलाके के गांव को इससे जोड़ दिया जाएगा । इसके अलावा दिन गांवों में आंधी से बिजली के खंभे व तार गिरे है, उनका भी युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। जल्द ही सभी स्थानों की बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी। - लक्ष्मी शंकर, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड पिपरी, सोनभद्र ।