{"_id":"59528d7e4f1c1ba72b8b461f","slug":"201498582398-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की एडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की एडीएम से शिकायत
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर जुगैल थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत की। ओबरा डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष अमरेश यादव के अगुवाई में गए लोगों ने शिकायत की कि खेवंधा, महलपुर में नियमों को ताख पर रखकर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। खदान में दिनों-रात पोकलेन और नाव से बालू निकाला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बालू का भंडारण भी किया जा रहा। वहीं नदी की धारा को प्रभावित किया जा रहा, जो नियमों के विरुद्घ है। चेताया कि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जून को चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजाराम यादव, आकाश केशरी, मुकेश जायसवाल, नरेंद्र कुमार, दीपक भारती, विक्की कुमार, अभिषेक शुक्ल, रविंद्र सिंह, रमेश यादव, कामेश्वर यादव शामिल रहे।