{"_id":"5fbe93208ebc3eefbc77fbbe","slug":"2-74-lakhs-withdrawn-from-the-account-of-the-blind-account-holder-sonbhadra-news-vns5600960133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन खाताधारक के खाते से निकाले 2.74 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीन खाताधारक के खाते से निकाले 2.74 लाख
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव के रहने वाले एक नेत्रहीन व्यक्ति को पता नहीं उसके खाते से लाखों रुपये निकल गए। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। एसपी नेे पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने को कहा।
पुलिस के मुताबिक, बहुअरा गांव निवासी नेत्रहीन जयसिंह ने बताया कि छह सितंबर 2020 से दस नवंबर 2020 के बीच उसके खाते से दो लाख 74 हजार रुपये निकाल लिए गए। 15 अक्टूबर 2020 को बैंक पर रुपये निकालने गया तो बैंककर्मियों ने खाते से रुपये निकाले जाने की बात बताई। बुधवार को एक व्यक्ति के साथ पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी ने सदर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दे दिया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति फोन पर अकाउंट, आधार कार्ड या एटीएम नंबर मांगे तो कदापि न दें। जिस नंबर से डिटेल मांगा जा रहा हो उसके बारे में तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को सूचना दी जाए। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।