फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक-मैजिक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

ट्रक-मैजिक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 12 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-मैजिक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
मधुपुर (सोनभद्र)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पास मंगलवार की सुबह ट्रक और मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें विमलेश (28) निवासी सुकृत की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस मैजिक से बाहर निकलवा सकी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी परवाज (20) पुत्र सहामत अली मैजिक चलाता है। मंगलवार की सुबह वह वाराणसी से गांव के ही निवासी शमशेर (25) पुत्र सलामुद्दीन के साथ आ रहा था। अहरौरा पहुंचने पर परवाज ने सुकृत आने के लिए दिनेश (39) पुत्र लालजी निवासी पट्टी कलां अहरौरा एवं विमलेश (28) पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी सुकृत को मैजिक पर बैठा लिया। अहरौरा घाटी में रूट डायवर्जन होने के नाते एक ही मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा था। एक मार्ग बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मैजिक जैसे ही सुकृत से सटे बैजू बाबा मंदिर के पास पहुंची, वाराणसी की तरफ जा रहा गिट्टी लदा एक ट्रक बोलरो को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही मैजिक से भिड़ गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक मैजिक के ऊपर चढ़ गया और मैजिक में सवार चारों लोग नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने ट्रक से गिट्टी खाली कराया उसके बाद करीब तीन घंटे बाद दो क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद चारों व्यक्तियों को मैजिक से बाहर निकाला गया। इस दौरान सुकृत निवासी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों घायलों को फौरन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टक के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed