{"_id":"5c017568bdec2241b770fcfc","slug":"191543599464-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर फिडिंग का कार्य नहीं करेंगे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर फिडिंग का कार्य नहीं करेंगे लेखपाल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र।। राबर्ट्र्सगंज तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक हुई। इसमें लेखपाल संवर्ग से संबंधित समस्याओं के संबंध में चर्चा हुई और निराकरण की मांग को लेकर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से लेखपालों ने कंप्यूटर फीडिंग का कार्य न करने का निर्णय लिया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी लेखपालों से जबरदस्ती कंप्यूटर का कार्य कराएंगे तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
वक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय से लेखपालों का समय से वेतन भुगतान हों। प्रशासनिक अधिकारी कंप्यूटर फिडिंग का कार्य शासन से जो ऑपरेटर रखे गए। लेखपाल कंप्यूटर का कार्य नहीं करेंगे। कहा कि जिले में सूखा राहत पैसा बांटना है जिसमें अपलोडर का काम लेखपाल साथियों को दिया गया है। जो वित्तीय लेनदेन का सबसे बड़ा मामला है और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेखपालों को सौंप दी गई है। इस काम से लेखपालों को मुक्त करने के लिए डीएम को पत्राचार किया जाएगा। कहा कि जो लेखपाल तहसील स्थानांतरित हो गए हैं उनका सविज्स बुक अविलंब तैनाती तहसील में भेजवाने के साथ ही तहसीलों में लेखपालों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। घोरावल के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, मकबूल अहमद, राघवेंद्र दत्त वर्मा, संतोष यादव, राजेंद्र प्रसाद टंडन, चंद्रकांत दूबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाआसरे और संचालन जिला मंत्री डॉ. विकास कुमार यादव ने किया।