फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सत्य की जीत का पर्व आज, जलेगा दशानन का पुतला

सत्य की जीत का पर्व आज, जलेगा दशानन का पुतला

Thu, 18 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सत्य की जीत का पर्व आज, जलेगा दशानन का पुतला
सोनभद्र। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन जगह-जगह रावण पुतला दहन कर श्रीराम प्रतीकात्मक रूप से लंका नरेश दशानन का वध करेंगे। यह वध बुराई का होगा और जीत अच्छाई की होगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में देर शाम तक पुतला दहन की तैयारियां होती रहीं। इससे पहले चारों फाटक युद्ध और लक्ष्मण शक्ति की लीला मंचित की गई। यहां कई फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

चोपन : रेलवे रामलीला मैदान में दशहरा के दिन होने वाले रावण दहन के लिए निर्मित किए गए विशालकाय रावण के पुतले को अंतिम रूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा। रेलवे रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। शुक्रवार को शाम से ही मनमोहक आतिशबाजी लोगों को दिखने लगेगी। इस बार यहां का 70 फुट का रावण और उसकी घूमती गर्दन आकर्षण का केंद्र रहेगी। मैहर धाम से आए कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। बताते चलें कि जिला मुख्यालय सहित चोपन, ओबरा, डाला, दुद्धी, विंढमगंज, घोरावल, म्योरपुर, कोन, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, रामगढ़ आदि जगहों पर होने वाले पुतला दहन में कस्बे के साथ ही गांव के लोग भी इस नजारे को देखने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed