{"_id":"5ba28d7a867a557ead23e60d","slug":"191537379706-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता की शपथ
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को कंपनी के बीना क्षेत्र ने एक जनांदोलन का रूप दिया है। बीना क्षेत्र द्वारा बुधवार आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार राय के मार्गदर्शन में कई कार्यक्रम हुए। यहां अधिकारियों व कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ लिया और कहा कि सफाई की जमीनी हकीकत बनाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
बीना क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत 15 सितंबर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय से हुई है। महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार राय ने कहा कि जहां स्वच्छता रहती है, वहां देवताओं का वास होता है, घर में बीमारियां नहीं होती है और सुख शांति एवं समृद्धि आती है। जिस देश में बीमारी नहीं होगी, वह देश मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत होगा और दिनों-दिन तरक्की करेगा। अपने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए बीना क्षेत्र की स्वच्छता टीम ने मंगलवार को कोहरौल गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं बस्तियों में स्कूली बच्चों, अध्यापकों एवं ग्रामीणों के साथ साफ-सफाई का कार्य किया। स्वच्छता टीम ने स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उनसे अपने आसपास एवं गांव को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बीना क्षेत्र गुरुवार (आज) डीएवी बीना स्कूल में और 21 सितंबर को बीना इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता विषय पर आधारित पेंटिंग बनाने, स्लोगन लिखने एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसी तरह एक अक्टूबर को अधिकारी क्लब में स्वच्छता संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दो अक्टूबर को पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न स्वच्छता जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ समापन होगा।
झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सोनभद्र। भारतीय जन सहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार के सदस्यों ने गांधी जयंती तक जिले में प्रतिदिन स्वच्छता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत पतेरिया में क्रांति तिवारी के घर से प्राथमिक विद्यालय पतेरिया तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सदस्यों ने करीब 200 मीटर सड़क पर झाड़ू लगाकर गांव वालों को स्वच्छता का संदेश दिया। भारतीय जन सहयोग सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी एवं निर्देशक आशीष उपाध्याय ने बताया कि हम जहां भी रहते हैं, यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं होगा तो हमें और हमारे परिवार को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि ज्यादा नहीं बस अपने घर के चारो और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। यही कार्य हर व्यक्ति अपने घर के आसपास करें अपने आप उस क्षेत्र में उस गांव में स्वच्छता आ जाएगी। लेकिन जरूरत यह है कि हम जिम्मेदार बनें और दूसरों को भी जिम्मेदार बनने के लिए जागरूक करें। शिक्षक सरोज सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन का भी विकास होता है। इसलिए स्वच्छता हमारे और हमारे वातावरण के लिए बहुत आवश्यक है। इस मौके पर क्रान्ति त्रिपाठी, सूरज, हौसिला प्रसाद, कविलेश, रामानंद तिवारी, भक्ति, छोटे तिवारी, मुन्नी, छोटक आदि रहे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली
अनपरा। आवासीय परिसर स्थित बीना इंटरमीडिएट कालेज में छात्र-छात्राओं ने बुधवार की दोपहर कृष्णशिला परियोजना के दिशा.निर्देशन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्वच्छता से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर गगनभेदी नारे लगाकर कालोनी वासियों को जागरूक कर रहे थे। रैली ने आवासीय परिसर का भ्रमण कर रहवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व कृष्णशिला परियोजना के अधिकारी शामिल थे।