{"_id":"5b293bcd4f1c1bf67a8b5f76","slug":"191529428941-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पत्थर का जबाब गोली से दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पत्थर का जबाब गोली से दिया जाए
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। शनिदेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मिर्चन महायज्ञ में मंगलवार को आए काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा कि जो राजनीतिक दल अपने एजेंडे को न पूरा करे, उसकी मान्यता खत्म कर देनी चाहिए। पांच वर्ष जनता उन्हें एजेंडे के आधार पर ही अवसर सरकार चलाने का देती है। शंकराचार्य ने कहा कि कश्मीर में भाजपा ने देर से सरकार से बाहर होने का निर्णय लिया। भारत के रक्षामंत्री को तत्काल पत्थर का जबाब गोली से देने के लिए सेना को आदेश देने चाहिए। पाकिस्तान को शत्रु देश घोषित कर उससे सभी व्यापार बंद करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के संबंध में कहा कि न्यायालय प्रतिदिन सुनवाई कर एक माह के अंदर अंतिम निर्णय देना चाहिए। कहा कि विजय दशमी से बसन्त पंचमी के बीच भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। कहा कि संयुक्त अधिवेशन बुलाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून, धारा 370, गो हत्या व गंगा को लेकर कानून बनना चाहिए। साथ ही किसान आयोग का गठन होना चाहिए। इससे पहले शारदा मंदिर से शनि मंदिर तक उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, संजय वैसवार, रमेश सिंह यादव, उमाशंकर सिंह, आचार्य संतोष कुमार पांडेय, आचार्य प्रेमनाथ चौबे, हनुमान महाराज, धुरंधर शर्मा शामिल रहे। शंकराचार्य का स्वागत यज्ञ आयोजक बॉल योगेश्वरानंद महंत शनिदेव देव महाराज ने किया।
विज्ञापन