{"_id":"5b16c9864f1c1bb16e8b658a","slug":"191528220038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा से कूचल कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवा से कूचल कर युवक की मौत
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला अस्पताल के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार को हाइवा से कुचल कर वीरेंद्र (38) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया।
राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित जिला अस्पताल के सामने दोपहर करीब तीन बजे एक युवक मोबाइल से बात करते हुए सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त उरमौरा की तरफ से चोपन की ओर जा रहा हाइवा युवक को कुचलते हुए निकल गया। रास्ते से गुजर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह और लोढ़ी के प्रधान शमशेर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने मातहतों से शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव निवासी वीरेंद्र (38) के रूप में हुई। कोतवाल ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगे सीसी टीवी कैमरे से से युवक को कुचलने वाले हाइवा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घरवाले तहरीर देंगे तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।