फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कौशल विकास मेले में सम्मानित हुई महिलाएं व संस्थाएं

कौशल विकास मेले में सम्मानित हुई महिलाएं व संस्थाएं

Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कौशल विकास मेले में सम्मानित हुई महिलाएं व संस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनभद्र । जिले के आठों ब्लाक कार्यालय परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के समापन अवसर पर आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं के साथ अन्य लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
राबर्ट्सगंज सदर ब्लाक परिसर में आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि बाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर छह महिलाओं समेत 16 स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी करूणापति मिश्रा ने की व संचालन शिवनारायण सिंह ने किया। इस मौके पर रश्मि, देवराज नारायण, आशुतोष दूबे, सुरेश कुमार सिंह, अजय सिंह, व सुशील तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। चोपन : स्थानीय ब्लाक परिसर में शनिवार को आजीविका एवं कौशल विकास रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ग्राम पंचायतों से आए स्वयं सहायता समूह एवं उसमें उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। अचार, पापड़, हैंडीक्राफ्ट आदि के भी स्टाल लगाए गए थे। कौशल विकास के 10 बच्चों को नियुक्ति पत्र, दस को प्रमाण पत्र तथा उतने ही बच्चों को दो-दो सेट वर्दी दिया गया। अतिथियों ने कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, रवि, केके सिंह, नवीन कुमार सिंह, प्रधान विष्णु कांत मौर्या, राजेश अग्रहरि, दिनेश शुक्ला, महेंद्र केशरी उपस्थित रहें। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने की और संचालन सहायक निबंधन सहकारिता एनपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

वैनी : नगवां ब्लाक सभागार में सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह व नगवां ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल सिंह, रमन सिंह, राम शिरोमणि पाल, सियाराम आदि मौजूद रहे। संचालन नगवां खंड विकास अधिकारी हर शंकर देव पांडे ने किया। भोजन शिक्षण संस्थान ने नगवां स्थित वैनी गांव में प्रशिक्षण केंद्र पर आजीविका दिवस का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान वैनी मुरारी सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर जितेंद्र कुमार वर्मा, राजबहादुर सिंह, दिलीप कुमार, किरण सोनी मौजूद रहे।
म्योरपुर : स्थानीय ब्लाक सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के समापन अवसर पर आजीविका एवं कौशल वकिास मेले का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। ओबरा विधायक संजय कुमार ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत संचालित योजनाओं का लाभ वंचितों को मिला है। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सरिता यादव ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनपरा प्रभाशंकर मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
रामगढ़ : चतरा ब्लाक सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी देव नंदन दूबे ने की और संचालन प्रधान अशोक चंद्रवंशी ने किया। इस मौके पर संतोष शुक्ला, गोपाल मिश्रा, समृद्धि कुशवाहा मौजूद रहे।

दुद्धी : ब्लाक सभागार में ग्राम्य स्वराज्य अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं बीडीओ प्रवीणानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का बीआरपी सुनीता देवी एवं तारा देवी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। स्वयं सहायता समूह की बिंदू देवी, सोनी देवी, पुष्पा देवी ने स्वागत गीत से अतिथियों का सत्कार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 57 लाख रुपये का डमी चेक समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में प्रदान किया। इस मौके पर विपिन बिहारी, सुरेंद्र अग्रहरि, कमल कुमार कानू, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीके सुमन, जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन ब्लाक एंकर जय कुमार जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed