{"_id":"5aac0b4b4f1c1bb2758b5ccb","slug":"191521224523-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"698 परीक्षक जांचेंगे यूपी बोर्ड की कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
698 परीक्षक जांचेंगे यूपी बोर्ड की कॉपियां
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षाएं पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए 698 परीक्षक तैनात किए गए हैं, 73 डिप्टी हेड बनाए गए हैं। 15 दिन में दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर दो लाख 35 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि मूल्यांकन कार्य को रोकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय कन्या इंटर कालेज और राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों और डिप्टी हेड की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजा शारदा महेश इंटर कालेज में 343 परीक्षक, 38 डिप्टी हेड तैनात किये गए हैं। यहां एक लाख 37 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 कक्षों में होगा। इसी तरह राजकीय कन्या इंटर कालेज में 355 परीक्षक और 35 डिप्टी हेड तैनात किये गए हैं। यहां 78 हजार उत्तर पुस्तिकाओं जांची जाएंगी। यहां भी 11 कक्षों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। दोनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। उधर वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की है। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने पूर्व में ही बैठक कर एलान कर दिया है कि वे दो हिस्सों में बंटकर दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और किसी को भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करने देगी। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को परीक्षक बनाया गया है। यदि किसी ने मूल्यांकन रोकने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।