{"_id":"5a9197cd4f1c1b387b8b86c0","slug":"191519491021-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार से झड़प का आरोपी शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार से झड़प का आरोपी शिक्षक निलंबित
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव स्थित बालू साइट पर राबर्ट्सगंज तहसील के नायब तहसीलदार पवन सिंह के साथ मारपीट करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत लमसरई पिपरझर विद्यालय के अध्यापक पुष्पराज सिंह को जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने निलंबित किया है। उसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी चितरंगी जिला सिंगरौली से संबद्ध किया गया है।
पांच दिन पूर्व जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी इलाके मेें सदर तहसील के नायब तहसीदार पवन यादव के नेतृत्व में टीम अवैध खनन की जांच करने के लिए पहुंची तो खनन करने वालों ने टीम पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं अवैध खनन करने वालों ने टीम का वाहन क्षतिग्रस्त कर अवैध खनन के जिस मोबाइल में वीडियो बना था, उसको छीन भी लिया। इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ डीएम पीके उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी। जुगैल थाने में सर्वेक्षक योगेश शुक्ला की तहरीर पर जुगैल थाने में पुष्पराज सिंह, सुनील सिंह, महादेव सिंह और विनोद सिंह के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने लमसरई पिपरझर विद्यालय के अध्यापक पुष्पराज सिंह को निलंबित करने के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, डीएम सिंगरौली समेत अन्य अधिकारी को पत्र भेज दिया है। मुख्य कार्य पालन अधिकारी के पत्र में लिखा है कि यूपी के सोनभद्र के राबर्ट्सगंज तहसील के नायब तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुड़ारी में 20 फरवारी को अवैध खनन कर बालू को 15-20 ट्रैक्टर ट्रालियों में भर कर बाहर निकासी करने तथा निरीक्षण दल के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट करने तथा शासकीय वाहन को क्षतिग्रस्त पहुंचाने के आरोप मेें शिक्षक पुष्पराज सिंह को निलंबित किया गया है।