{"_id":"5a3ab23d4f1c1b001c8ba17e","slug":"191513796157-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व ऊर्जा सरंक्षण में मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व ऊर्जा सरंक्षण में मिला पुरस्कार
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा में स्थित लैंको परियोजा को सुरक्षा एवं ऊर्जा के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। सुरक्षा एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था ब्रिटिश सुरक्षा परिषद ने लैंको अनपरा व लैंको अमरकंटक को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया है। यह पुरस्कार इंग्लैंड के लंदन शहर के डैपर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिटिश सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष लिंडा आर्मस्ट्रांग ने लैंको के चीफ अॅापरेटिंग अफसर बीके मिश्रा को सम्मान के रूप में तलवार प्रदान किया।
गौरतलब है कि अब तक लैंको अनपरा व लैंको अमरकंटक, कोरबा सहित विश्व के 57 संगठन इस सम्मानित पुरस्कार को प्राप्त कर चुके हैं। इसी क्रम में लैंको अनपरा को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य ऊर्जा सरंक्षण पुरस्कार -2017 के द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री (अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत) बृजश पाठक ने लैंको अनपरा के परियोजना प्रमुख संदीप गोस्वामी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। लैंको को मिले इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कंपनी के निदेशक सुधीर कोठापल्ली व चीफ आपरेटिंग अफस बीके मिश्रा ने सभी सहयोगियों को बधाई दी है।