{"_id":"59e0fe6d4f1c1bc9678b5a43","slug":"191507917421-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने जुलूस निकाला, किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने जुलूस निकाला, किया विरोध-प्रदर्शन
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जमींदारी प्रथा समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मजदूरों ने राबर्ट्सगंज नगर में जुलूस निकाला और विरोध-प्रदर्शन किया। मजदूरों ने स्वतंत्र भारत विकास मंच एवं वैश्य समाज एसोसिएशन के बैनर तले जुलूस निकाल कर रोजगार दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मजदूरों ने जमींदारी प्रथा को समाप्त करने, नोट बंदी, जीएसटी से विकास दर घटने और बालू -गिट्टी महंगा होने से मजदूरों को काम नहीं मिलने से हो रहे बेरोजगारी को दूर करने करने के लिए दस हजार रुपये बिना गारंटी बैंक के कर्ज से रोजगार की मांग, अवैध खनन रोकने, हाउस टैक्स हाफ करने की मांग पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीएम पीके उपाध्याय से की है। वैश्य समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर के लोग जमींदारी का बोझ उठा रहे हैं और गुलामी का शिकार हो रहे हैं। कहा कि नोट बंदी, जीएसटी के चलते देश का विकास दर कम होने से मध्यम वर्ग के व्यापारियों को काफी नुकसान होने से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों से देश के बड़े पूंजीपतियों को लाभ हुआ है और एक तरफ देश का मजदूर बेरोजगार होकर बिना गारंटी के सरकार से मात्र दस हजार रुपये का कर्ज से रोजगार कराने की मांग कर रहा है। विंध्याचल सोनी, मोहम्मद असलम राईन, शिवलोचन, आनंद, विजय, बाबूलाल, मुन्ना प्रसाद, नंदलाल गुप्ता, ब्रिजेस गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, छविन्द्र गुप्ता, मुन्नी देवी, अधिराजी देवी, झल्लर देवी, अमरनाथ, अशोक कुमार, नियाज खां, राजमणि, सुरेश, दशरथ आदि शामिल रहे।