फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जीवन मूल्य के आदर्श की रक्षा का लें संकल्प

जीवन मूल्य के आदर्श की रक्षा का लें संकल्प

Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीवन मूल्य के आदर्श की रक्षा का लें संकल्प
अनपरा। अ तापीय परियोजना कालोनी स्थित प्रेक्षागृह आडिटोरियम में रविवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षाबंधन उत्सह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि यूपी पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक शिवनारायण ने कहा कि पुरोहित रक्षा सूत्र बांधकर जीवन मूल्य के आदर्श की रक्षा करने का संकल्प लेते थे। पश्चिमी संस्कृति के बाजारवाद से विपरीत भारतीय संस्कृति परिवारवाद के सिद्धांतों पर चलती थी। जिसमें सभी एक दूसरे के हितों की रक्षा करते थे। संघ यह पर्व सामाजिक समरसता के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज के प्रत्येक वर्गों के बीच में जाकर यह पर्व मनाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने रक्षा बंधन उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला संघ चालक वीरेंद्र नारायण शुक्ल, विभाग कार्यवाह पुनीत लाल, जिला प्रचारक ओम प्रकाश, जिला बौद्धिक प्रमुख गिरिवर शंकर तिवारी, नगर कार्यवाह इं. रामनरेश, नगर कार्यवाह प्रदीप कालडा, रुद्र देव दूबे, जगदीश बैसवार, जिला शारीरिक प्रमुख सुनील, जिला प्रचार प्रमुख राकेश कुमार राय, नगर प्रचार प्रमुख अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। प्रार्थना सतीश एवं एकल गीत मोहित ने पेश किया।
विज्ञापन

श्रद्धा और स्नेह का हुआ संगम
अनपरा। ऊर्जांचल में रक्षाबंधन के साथ-साथ सावन के आखिरी सोमवार की धूम रही। शिवालयों में शिव भक्त रात से ही जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े रहे। कांवरियां भी मंदिरों के बाहर सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए जुटे रहे। सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रक्षाबंधन का पावन पर्व होने से श्रद्धा और स्नेह का संगम भी हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रात: काल से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। कुछ स्थानों पर रिमझिम फुहारों के बीच हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed