{"_id":"5cb4c9c9bdec22140127924a","slug":"181555352009-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों के शौचालयों का जल्द हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों के शौचालयों का जल्द हो निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के आठों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत की बैठक सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हुई। इसमें डीपीआरओ आरके भारती ने लोकसभा चुनाव के तहत पोलिंग बूथों की स्थिति और बेस लाइन सर्वे से छूटे हुए आवंटित नए शौचालयों के प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि हर हाल में 30 अप्रैल तक छूटे हुए शौचालयों का निर्माण पूर्ण करा लिया जाए, वरना संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ ने ब्लॉक वार पोलिंग बूथों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बूथों के शौचालयों, संबंधित विद्यालयों की रंगाई-पुताई के बारे में जानकारी ली। दुरूह इलाकों के पोलिंग बूथों पर संसाधन मुहैया कराने के इंतजाम के बारे में एडीओ से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ वाले जितने भी विद्यालय हैं, उनकी रंगाई-पुताई का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाए। जिन ग्राम पंचायतों के सचिव इस पर लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पोलिंग बूथों के शौचालयों के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें भी एक सप्ताह में ठीक कराने का निर्देश। फिर बेसलाइन सर्वे से छूटे हुए नए आवंटित शौचालयों के निर्माण के प्रगति के बारे में बारी-बारी से सभी एडीओ पंचायतों से पूछताछ की।
डीपीआरओ ने बताया कि बेसलाइन सर्वे से छूटे (एलओवी) शौचालयों को पूर्ण कराने के लिए 30 अप्रैल तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसे बाद शौचालय निर्माण पूर्ण नही हुए तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।