फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रदर्शन कर उठाई पूर्वांचल राज्य की मांग

प्रदर्शन कर उठाई पूर्वांचल राज्य की मांग

Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर उठाई पूर्वांचल राज्य की मांग
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में सोमवार को हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि राज्य की मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल राज्य के गठन से ही पिछड़े जिलों का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता भवन में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष और जन जागरुकता की लड़ाई पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा लड़ रहा है। इस जागरूकता अभियान का नतीजा है कि पृथक राज्य के लिए दिल्ली, गुजरात से लेकर सूरत, मुंबई, पंजाब और पूरे पूर्वांचल में अलग राज्य की मांग जोर पकड़ती जा रही है। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि पूर्वांचल राज्य मोर्चा एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसका मकसद पूर्वांचल के 70 सालों के पिछड़ेपन के दाग को मिटा कर यहां तेजी से विकास कराना है। जनमोर्चा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का समर्थन करता है, लेकिन सवाल यह भी है कि जिस क्षेत्र में श्रीराम का अयोध्या है, वह पूर्वांचल कब तक बदहाल रहेगा। चुनाव का समय नजदीक आते ही मंदिर व मंडल मुद्दा गरम हो जाता है। वैसे ही चुनाव के समय सिर्फ पूर्वांचल की बेबसी की कहानी गाई जाती है, लेकिन होता कुछ नहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे और संचालन संदीप जायसवाल ने किया। यहां ईश्वर जायसवाल, मनोज कुमार, आलोक कुमार सिंह, बीपी सिंह, संतोष चतुर्वेदी, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र, संजीव कुमार, दीप नारायण पटेल, प्रदीप चौहान, अविनाश कुशवाहा, राहुल जैन, लवकुश केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed