{"_id":"5bf2f5c7bdec2205142461ed","slug":"181542649287-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज में सोमवार को अंर्तसदन सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भजन, एकांकी, एक नृत्य और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगता में छह समूह और चार सदन के सौ से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटा।
भजन एवं एकांकी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षक श्याम नारायण पांडेय, राधेश्याम द्विवेदी व हरि शंकर पांडेय, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य में शिक्षिका सुमन त्रिपाठी, मीरा जायसवाल व पुष्पिता पाठक रहीं। भजन में कक्षा 10 के छात्र गोविंद कुमार झा प्रथम, 12 की छात्रा वैष्णवी तिवारी द्वितीय व 11 की छात्रा आंचल शर्मा तृतीय रहीं। एकल नृत्य में कक्षा सात की छात्रा रिव्या राय प्रथम, आठ की छात्रा नंदिनी द्वितीय, नौ की छात्रा नंदिता व कक्षा आठ की छात्रा श्रेया त्रिपाठी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य में अशोक सदन की छात्राओं ने प्रथम, गांधी सदन की वितीय व नेहरू सदन की छात्राओं को तृतीय स्थान मिला। एकांकी में सुभाष सदन के विद्यार्थियों ने प्रथम, अशोक सदन के विद्यार्थियों ने द्वितीय व गांधी सदन के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान अर्जित किया। यहां प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की प्रतियोताओं के महत्व को बताते हुए विजेताओं की प्रशंसा की। यहां अरविंद कुमार अग्निहोत्री, ज्योति मिश्रा, कला शिक्षक सत्येंद्र सिंह व सभी सदन प्रभारियों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।