{"_id":"5bcb6918bdec22694123c544","slug":"181540057368-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़े के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विषर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़े के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विषर्जन
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल में शुक्रवार शाम पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से किया गया।
सब्जी मंडी अनपरा बाजार, अनपरा कालोनी बस स्टैंड , लालटावर, औड़ी मोड़, ककरी, गरबंधा, रेनुसागर, परासी, बीना, कृष्णशिला आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन रिहंद जलाशय में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर किया गया।
बीजपुर: दुधहिया मंदिर, शांतिनगर की मां दुर्गा की प्रतिमा को अपने- अपने पंडालों से एक साथ ढोल नगाड़ों के साथ भक्तगण झूमते गाते और ऽजय श्री राम, मा दुर्गा की जय के जयकारों के साथ मूर्ति को कांट्रेक्टर कालोनी रिहंद डेम में पूजा पाठ के साथ विसर्जित किया। मूर्ति विसर्जन में हिंदूओ के साथ मुस्लिमों ने भी सहभागिता कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस दौरान महिलाओं ने घरों से निकल कर मां की आरती और दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीम भ्रमण करती रही। इस मौके पर गिरिजा शंकर पांडेय, गोपाल प्रसाद, शिवधारी गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, अमित सिंह, यसवंत सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, रामभजन सिंह, देवदास, रामअशोक गुप्ता, राजेश सिंह, इंद्रेश सिंह, संदीप गुप्ता, केडी विश्वकर्मा, जयराम शर्मा, रामाज्ञा सिंह, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन