{"_id":"5b27ea384f1c1bf46e8b8596","slug":"181529342520-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित शिव मंदिर में 111 कलश स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित शिव मंदिर में 111 कलश स्थापित
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में नवनिर्मित भगवान शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। हवन-पूजन के बाद 111 कलश स्थापित की गई। मंगलवार को यहां प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा निकाली गयी। आचार्य त्रिभुवन नारायण मिश्रा, सहयोगी सुमित मिश्रा की अगुवाई में विविध वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए इस अनुष्ठान में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
करीब घंटे भर लकड़ा बांध सरोवर पर भगवान वरुण देव की विधिवत आराधना एवं हवन-पूजन के बाद 111 कलशों की विशाल शोभायात्रा निकली। लकड़ा बांध सरोवर से कलशों में शुद्ध जल भरकर बाजे-गाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा गांव की पगडंडियों से होकर गुजरी। शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नी चल रहे प्रमुख यजमान पं. नंदकिशोर तिवारी, शशिकांत तिवारी, विष्णुकांत तिवारी अपने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। शोभायात्रा नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में पहुंची। यहां विद्वानों ने विधि विधान से पूजन पाठ कर कलशों को मंदिर में प्रतिष्ठापित कराया। इस दौरान रामलोचन तिवारी, विंध्यवासिनी प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता, राधेश्याम मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, दशरथ प्रसाद, आलोक कुमार, रविकांत, विवेक शांडिल्य, वेदप्रकाश मौजूद रहे।