{"_id":"5ad78bdd4f1c1b87028b5459","slug":"181524075485-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों को गांव से भगाया, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों को गांव से भगाया, की नारेबाजी
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन। सदर ब्लॉक के केवटा ग्राम पंचायत में सफाई के लिए पहुंचे करीब दर्जन भर सफाई कर्मियों को बुधवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके पहुंचने पर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें गांव से खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर्मियों के न रहने पर असंतोष जताया। बुधवार को केवटा गांव में करीब दर्जन भर सफाई कर्मी सफाई करने के लिए गए थे। कहा जा रहा है कि यहां भाजपा का प्रवास कार्यक्रम है, जिसके तहत पंचायत राज विभाग की ओर से इन कर्मियों को यहां लगाया गया था। सफाई कर्मी कुछ जगहों पर सफाई कर जब एक बस्ती में पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने सफाई कर्मियों को वहां से लौट जाने के लिए कहा और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण बंधू मलिक, लव, छोटे, बिंदू, अशरफी, रामजीत, मल्लू, भुनेश्वर, लाले का आरोप था कि सफाई कर्मी कभी भी गांव की गली मोहल्लों में नाली की सफाई नहीं करते। यहां सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उधर प्रधान नंदलाल का कहना है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिन के लिए दो दर्जन से उपर सफाई कर्मचारियों को गांव की सफाई के लिए लगाया गया था। कर्मी कुछ लोगों के घर के पास सफाई करने के बाद जब एक बस्ती में गए तो वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कहने लगे की एक दिन से ग्राम पंचायत साफ कर देने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें विरोध करते हुए भगा दिया गया।
विज्ञापन