फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप

स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप

Wed, 20 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप
रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में मंगलवार की रात गर्भवती महिला के उपचार को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। नेताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। सीएमओ एसपी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे पीएचसी पर संडा गांव के लोग गर्भवती महिला को लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत ठीक बताते हुए छुट्टी दे दी। घरवालों का कहना था कि महिला की तबीयत ठीक नहीं है उसे भर्ती कर लिया जाए। मगर स्वास्थ्यकर्मी ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर महिला के साथ आए लोग स्वास्थ्य कर्मियों से झगड़ने लगे। देर रात तक हंगामा होता रहा। बुधवार को कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया। कहा कि जब तक अस्पताल में हंगामा करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक वह लोग काम नहीं करेंगे। सीएमओ एसपी सिंह ने कहा कि मामले से डीएम को अवगत कराएंगे। अस्पताल में विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed