{"_id":"6820dd0a44a5bca8f00c48a4","slug":"181-patients-treated-in-jan-arogya-mela-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-128207-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 181 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 181 मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/वैनी/सलखन। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 181 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते दवा दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, खांसी के ज्यादा मरीज पहुंचे।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज के चिकित्सक डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 35 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। उन्होंने मरीजों को तेज धूप में निकलने से बचने और ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी। कहा कि धूप में निकलने से पहले पानी जरूर पीएं। सिर को ढके रहें। बताया कि बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौके पर मनोज राठौर, चरनजीत सिंह, कृष्णानंद चौबे आदि रहे। नगवां ब्लाॅक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा दी गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी के रहे। गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि कुल 10 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच की गई। चार महिलाओं की डिलीवरी भी हुई। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि 15 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, सुगर की जांच हुई है।
विज्ञापन
सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार मरीजों को दवा दी। सलखन स्थित नया पीएचसी में 86 लोगों की जांच की गई। जिला चिकित्सालय से आई चिकित्सकों की टीम में डॉ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अखिलेश राय एलटी, मनीष कुमार शामिल रहे।