फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18 tribals demanded land rights by submitting a memorandum to SDM Adivasi Vikas Manch took out a procession

Sonbhadra : एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगा 18 आदिवासियों को जमीन का अधिकार, आदिवासी विकास मंच ने निकाला जुलूस

Tue, 07 Jan 2025 10:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 10:04 PM IST
सार

आदिवासी विकास मंच ने जुलूस निकालकर जमीन का अधिकार दिलाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। काली पट्टी बांधकर व्यवस्था के खिलाफ आवाज को बुलंद किया।
 

विज्ञापन
18 tribals demanded land rights by submitting a memorandum to SDM Adivasi Vikas Manch took out a procession
मांगो के लेेकर ज्ञापन सौंपते आदिवासी विचार मंच के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आदिवासियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। इससे पूर्व आदिवासियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर नगर में जुलूस निकाला। ज्ञापन में आदिवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत जुगैल टोला बड़काडाड़ के 18 आदिवासियों की ओर से 25-30 वर्ष से जोत कोड़ की भूमि को अधिकारियों को गुमराह कर एक व्यक्ति ने गलत तरीके से पट्टा करा लिया।

विज्ञापन


इस संबंध में 2022 से लगातार पत्राचार करने के बाद भी काेई कार्रवाई नहीं की जा रही। अगर दो फरवरी तक सुनवाई नहीं हुई तो तीन फरवरी से क्रमिक अनशन के साथ चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, रमेश सिंह यादव, लक्ष्मण यादव, सूबेदार सिंह गौड़, रामचंद्र सिंह गौड़, कामरेड लालचंद, शमीम अख्तर खान, हरिशंकर गौड़, शिव प्रसाद खरवार, रामप्रसाद खरवार, चंदर ने कहा कि इन आदिवासियों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा यह आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed