फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18 lakh saplings will be planted in Obra Forest Division

Sonebhadra News: ओबरा वन प्रभाग में रोपे जाएंगे 18 लाख पौधे

Sat, 01 Jul 2023 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
18 lakh saplings will be planted in Obra Forest Division
चोपन। ओबरा वन प्रभाग के डाला रेंज अंतर्गत परासपानी कंपार्ट तीन में शनिवार को वन महोत्सव के तहत 35 करोड़ पौधों को लगाने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे रहीं।
विज्ञापन

ओबरा वन प्रभाग के परासपानी में कंजी, सेमर, कट सागौन, पीपल, बरगद, नीम समेत कुल दो हजार पौधों का शनिवार को रोपण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पौधरोपण से हमारा मकसद पूरा नहीं होता, पौधों को बचाना हमारा मकसद होना चाहिए। पूरे एक सप्ताह के भीतर वृहद अभियान चलाकर 35 करोड़ का पौधों को लगाना है। विशिष्ट अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी संजय श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर ओबरा डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि ओबरा वन प्रभाग को 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर रमेश चंद्र झा, कपिल कुमार, इंद्रजीत पाल, अमित श्रीवास्तव, ऋषिराज सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed