फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिलाओं के सक्रिय भागीदारी से ही दुनिया होगी मजबूत

महिलाओं के सक्रिय भागीदारी से ही दुनिया होगी मजबूत

Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सक्रिय भागीदारी से ही दुनिया होगी मजबूत
अनपरा। अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा की ओर से रविवार को अवधूत सिंह शावक राम में सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता निधि खूलबे एवं विशिष्ट अतिथि जीआईसी दुद्धी की प्रधानाचार्या प्रतिभा गुप्ता रहीं। संयोजक डॉ. प्रीति मौर्या ने कहा कि यदि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो जाए तो हमारी व्यवस्था दुनिया में अत्यधिक मजबूत हो जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को अपनी भावनाओं एवं चरित्र को सशक्त बनाना होगा। इसके साथ ही जनसंख्या वृद्धि को रोकने की पहल महिलाओं को ही करनी होगी। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि महिलायें लक्ष्मी, दुर्गा सरस्वती का रूप है। डॉ अब्दुल करीम सिद्दकी ने हेलेन केलर और मैडम क्यूरी के जीवन पर प्रकाश डाला। सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, मदर टैरेसा, मिशेल ओबामा, मलाला युसुफ जई अनेक प्रसिद्ध महिलायें व्याख्यान का विषय रही। इस आयोजन की संयोजक डॉ वंदना यादव रही। इस दौरान डॉ कुष्मांडा, रुचि पटेल, रिचा, सिमरन साहनी, डॉ माधवी श्रीवास्तव, प्रगति, अनु मौर्य, अनामिका श्रीवास्तव, नीलिमा जोशी, सुनीता, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ मिश्र, अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद थे। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed