{"_id":"5be08143bdec22233165e1a8","slug":"171541439811-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार की क्राकरी रही मेले का आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार की क्राकरी रही मेले का आकर्षण
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा(सोनभद्र)। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह लान में दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा शरद मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव द्वारा फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू के साथ मेले में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया। मेले का मुख्य आकर्षण मिर्जापुर व भदोही के कारपेट, चुनार की क्राकरी और वाराणसी की साड़ियां रहीं। शरदोत्सव मेले में पधारे विशिष्ट अतिथि महान यूनिट के यूनिट हेड रतन सोमानी, मूरी प्लांट हेड एन.एन. रॉय, रेनूकुट क्लस्टर एच आर हेड सतीश आनंद, महान यूनिट एच आर हेड विश्वनाथ मुखर्जी आदि का महिला मंडल की सचिव विभा सिंह एवं रितु हर्षवर्धन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की श्रृृंखला में स्कूल के बच्चों द्वारा तरह-तरह के मनोहारी नृत्य के साथ स्वच्छतापरक संदेश दिया। मेले का मुख्य आकर्षण मिर्जापुर व भदोही के कारपेट, चुनार की काकरी, वाराणसी की साड़ियां, जयपुर के परंपरागत कपड़े व सजावटी सामान रहे। मेले का संचालन बबिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया एवं विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रितु हर्षवर्धन ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथियों के साथ साथ अनपरा थमल पावर प्लांट से ए.के.चैरसिया, हिण्डालको रेनूसागर से सी.एस.सिंह, शैलेश सिंह, आर.पी.सिह, एस.बी.वर्मा, टी.के.सिंह राम जतन गुप्ता, महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याओं में सुनीता सिंह, विभा सिंह, इन्दू सिंह, एवं अन्य महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित थी।
विज्ञापन