{"_id":"5ada1c184f1c1b61098b5844","slug":"171524243480-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग अच्छी दोस्त है तो दुश्मन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग अच्छी दोस्त है तो दुश्मन भी
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा/रेणुकूट/बीजपुर। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को अनपरा, रेणुकूट और बीजपुर में लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान महिलाओं को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया। अनपरा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई तापीय परियोजना द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अखिलेश कुमार सिंह ने आग से बचाव की जानकारी देकर किया। कहा कि आग दोस्त भी है और दुश्मन भी। एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, गृहणियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अंत में मुख्य अतिथि सीजीएम इं अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम की सराहना किया। उधर, रेणुकूट में हिंडाल्को सेफ्टी विभाग व तरंगिनी महिला मंडल की महिला सदस्यों को हिंडाल्को प्रेक्षागृह में आग से बचाव के गुर सिखाए गए। उन्हें फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक किया गया। गृहणियों को फायर सेफ्टी, घरेलू विद्युत उपकरणों से सुरक्षित कार्य करने के साथ ही एलपीजी कुकिंग गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। संस्थान के सेफ्टी विभाग के राजेश प्रसाद व फायर विभाग के अमित मणि त्रिपाठी ने अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करते हुए गृहणियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग भी दी। इस दौरान महिला मंडल की उपाध्यक्ष नंदिनी सेन और फायर सेफ्टी विभाग के प्रमुख जेएस तिवारी ने आभार जताया। वहीं, बीजपुर एनटीपीसी की रिहंद परियोजना की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा ने गुरुवार को वर्तिका महिला मंडल परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन