{"_id":"5abd29124f1c1bd8618b4601","slug":"171522346258-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे चालक को ट्रक ने कूचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे चालक को ट्रक ने कूचला
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र चुर्क तिराहे के समीप राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से दूसरे ट्रक का चालक कलिदास (55) की मौत हो गई। ट्रक खड़ा कर चालक नित्य क्रिया करने के लिए सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा निवासी कालिदास ट्रक चालक था। बेटा सुनील ट्रक पर ही खलासी है। चुर्क तिराहे के समीप गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे डाला से गिट्टी लोड कर पिता-पुत्र पहुंचे। सुनील ने बताया कि ट्रक खड़ा कर उसके पिता नित्यक्रिया करने के लिए सड़क पार कर ही रहे थे कि चोपन से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे ट्रक ने पिता को रौंद दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। घटना की जानकारी होने पर मृतक घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। सुनील की तहरीर पर धक्का मारने वाले अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।