फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 people including Rinki Kol, Muniya Devi, Jitendra filed their nominations on the last day.

Sonebhadra News: अंतिम दिन रिंकी कोल, मुनिया देवी, जितेंद्र समेत 17 ने किया नामांकन

Wed, 15 May 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
17 people including Rinki Kol, Muniya Devi, Jitendra filed their nominations on the last day.
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर मंगलवार को अंतिम दिन 17 उम्मीदवारों के नामांकन हुए। एनडीए उम्मीदवार के रूप में अपना दल-एस की रिंकी कोल ने नामांकन किया तो पूर्व सांसद छोटेलाल की पत्नी मुनिया देवी ने भी सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा जमा किया। सपा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने भी निर्दलीय नामांकन कर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।
विज्ञापन

सात मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पांच दिनों तक आठ उम्मीदवारों के नामांकन हुए थे। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही नामांकन करने वालों में तेजी दिखी। निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। दोपहर करीब पौने दो बजे एनडीए उम्मीदवार रिंकी कोल पहुंचीं। उनके साथ अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, चंदौली जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल मौर्य, चकिया विधायक कैलाश आचार्य आदि मौजूद रहे। रिंकी कोल ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनसे पहले मुनिया देवी ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ पति छोटेलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी से कमला प्रसाद, रक्षक जन मोर्चा पार्टी से सुकालू डोम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भरत लाल, निर्दलीय जितेंद्र कुमार, रामलखन, बहुजन मुक्ति पार्टी से सोनू निगम, मूल निवास अधिकार पार्टी से पप्पू, जनक्रांति पार्टी से चंद्रिका प्रसाद, राष्ट्रीय समाज पार्टी से शिवपूजन सहित कुल 16 उम्मीदवाराें ने 24 सेट में नामांकन किया। इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

----
वर्ष 2019 में थे 12 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में रॉबर्ट्सगंज सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। हालांकि अभी नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद स्पष्ट होगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बहू के नामांकन में देर से पहुंचे पकौड़ी लाल
अपना दल-एस ने मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल का टिकट काटकर उनकी बहू व छानबे विधायक रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है। इस निर्णय के बाद से ही पकौड़ी लाल के असंतुष्ट होने की चर्चाएं चल रही हैं। मंगलवार को नामांकन के दौरान रिंकी कोल के साथ पार्टी व गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, लेकिन ससुर पकौड़ी लाल कोल की अनुपस्थिति से तरह-तरह की चर्चा थी। हालांकि करीब दस मिनट बाद ही पकौड़ी लाल कोल भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। प्रत्याशी व प्रस्तावकों के पहले ही अंदर प्रवेश कर लिए जाने के कारण सांसद बाहर गांधी उपवन के पास ही रुके रहे। नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलने पर पकौड़ी लाल से टिकट कटने, असंतुष्ट होने सहित अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे गए तो वह कन्नी काटते चलते बने।
---
भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी के छूए पैर
दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने श्रवण सिंह गोंड को प्रत्याशी बनाया है। श्रवण गोंड ने 10 मार्च को ही नामांकन किया था। मंगलवार को वह फिर नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर ही उनका आमना-सामना पूर्व सांसद व सपा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार से हुआ। श्रवण ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद मांगा। बता दें कि छोटेलाल लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं। करीब 15 दिन पहले ही सपा में आए हैं। दुद्धी सीट पर खरवार जाति के वोट काफी अहम हैं। इसी समीकरणों के साथ उन्हें सपा ने प्रत्याशी भी बनाया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का उनके पैर छूने के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि श्रवण गोंड का कहना था कि शिष्टाचार के तहत उन्होंने अपने बड़े पूर्व सांसद का पैर छूआ है।

----
दुद्धी में छह नामांकन
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को छह उम्मीदवाराें ने नामांकन किया। इसमें भाजपा से श्रवण सिंह गोंड, राष्ट्रीय समानता दल से मनोज कुमार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से दयाशंकर सिंह, निर्दल रामलाल, रमाकांत सहित छह उम्मीदवार शामिल हैं। श्रवण सिंह गोंड ने 10 मार्च को भी नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed