{"_id":"fd25e60af158b5d069d9ac8225ff995c","slug":"168-malnourished-children-in-the-village-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार गांव में 168 बच्चे कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार गांव में 168 बच्चे कुपोषित
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डीके सिंह गुरुवार को गोद लिए ब्लाक क्षेत्र के हथियार गांव में जा पहुंचे और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लोगाेंकी समस्या सूनी। इस दौरान 168 बच्चों के गंभीर रूप से कुपोषित पाए जाने की सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाते हुए पंजीरी की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं स्मार्ट कार्डधारकों को बताया कि अब हिण्डाल्को और एनटीपीसी में भी ऐसे लोगों का इलाज होगा। उन्होंने बीमारी मुक्त गांव बनाने का संबंधितों को निर्देश दिया।
डीएम ने एएनएम को निर्देश दिया कि प्रतिदिन महिलाओं के ब्लड प्रेशर और खून की जांच करें ताकि उनकी बीमारी का पता चल सके। पूछताछ के दौरान सीडीपीओ बृजकुमारी ने बताया कि हथियार और असनहर गांव में कुल 1300 बच्चे हैं। इसमें 767 सामान्य, 365 आंशिक रूप से ग्रसित, 168 गंभीर रूप से कुपोषित हैं। इसमें भी आठ बच्चे ऐसे हैं जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बाहर भेजने की जरूरत है।
वहीं बीडीओ आशाराम पटेल ने बताया कि गांव में खड़ंजा, पुलिया, हैंडपंप, छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर लेखपाल को वरासत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान दुद्धी तहसीलदार जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, आपूर्ति निरीक्षक संजय शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामलाल कौशिक, द्वारिका प्रसाद मौजूद रहे।