फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सोनभद्र। देश बचाओ आंदोलन व पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग की। साथ ही पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यहां पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के संघटन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि पृथक पूर्वांचल राज्य बने बगैर विकास संभव नहीं है। पूर्वांचल के जिले बदहाल हैं। यहां उद्योग धंधे की स्थिति लगभग शून्य है। ऐसे में पूर्वांचल का राज्य बनाया जाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे ने भी पूर्वांचल राज्य का गठन कर पिछड़े जिलों की आर्थिक स्थिति ठीक कराने की मांग की। देश बचाओ आंदोलन अभियान के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में पूर्वाचल वासियों ने काफी बलिदान दिया है। चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई हो या प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद मंगल पांडेय, सभी ने अंग्रेजों से मोर्चा लिया। देश आजाद हुआ लेकिन अब सीमा विवाद को लेकर पड़ोसी देश चीन और काश्मीर विवाद के चलते पाकिस्तान भारत का दुश्मन है। इससे आये दिन हो रहे हमले में देश के जवान शहीद हो रहे हैं। संगठन लंबे समय से पाकिस्तान की सीमा पर दीवार बनाकर देश की सुरक्षा की मांग कर रहा है लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पर दीवार बनाने की मांग पूरी नहीं होती है, आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में सत्यप्रकाश कुशवाहा, रामप्रसाद, दिनेश सिंह, हरीओम सेठ, दीपनारायण, असलम राइन, शमसाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed