{"_id":"5be9c327bdec2269c0437e1d","slug":"161542046503-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में सो रहे दो चालकों से 13 हजार रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों में सो रहे दो चालकों से 13 हजार रुपये की चोरी
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा गांव में खड़े दो ट्रकों में सो रहे दो चालकों के जेब से चोरों ने 13 हजार रुपये चोरी कर लिया। पास में खड़े ट्रेलर के चालक के जागने पर चोरों ने उस पर पथराव किया और वहां से फरार हो गए। सोमवार की भोर में करीब तीन बजे हुई घटना की जानकारी पुलिस को चालकों ने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोन थाना क्षेत्र में स्थित बालू साइट से रविवार की रात दो ट्रक चालकों ने बालू लोड करवाया। वहां से चलकर तेलगुड़वा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे एक पेट्रोल पंप के सामने दूसरी पटरी पर चालकों के ट्रक खड़ा कर दिया। इसी दौरान दोनों में से एक ट्रक का टायर पंचर हो गया। दोनों पास के ही होटल पर खाना खाने के बाद अपने-अपने ट्रक के केबिन में आकर सो गए। मौका देखकर सोमवार की भोर में करीब तीन बजे चोरों ने दोनों ट्रकों के चालकों पप्पू यादव पुत्र नागेंद्र यादव निवासी टेकापुर आजमगढ़ के जेब से छह हजार रुपये और सुरेश यादव पुत्र स्व. केशव यादव निवासी विजयापार आजमगढ़ के जेब से सात हजार रुपये जेब काटकर चोरी कर लिया। चोर दोनों ट्रकों के पास ही खड़े ट्रेलर का केबिन खोल रहे थे, तभी उसका चालक प्रमोद सिंह पुत्र बद्री सिंह निवासी जौनपुर की नींद खुल गई। उसके जागते ही चोर ट्रेलर पर पथराव करने लगे। तभी चालक केबिन का दूसरा दरवाजा खोलकर सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भाग कर पहुंचा और मामले की जानकारी पंप कर्मियों को दी। शोर मचाने पर अन्य ट्रकों के चालक भी जाग गए, लेकिन तब तक चोरी करने वाले फरार हो गए। ट्रेलर चालक ने बताया कि लुटेरे चार की संख्या में थे, जो हाथों में लोहे का औजार लिए हुए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही खड़े ट्रक से चोरों ने टायर चोरी कर लिया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।