{"_id":"5ba28d66867a55019a1f8865","slug":"161537379686-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। चोपन ब्लॉक के खैरटिया गांव के रिहायसी इलाके में नगर पंचायत ओबरा का कूड़ा फेेंके जाने से नाराज ग्रामीणों ने नपं प्रशासन के खिलाफ बुधवार को किया। ग्रामीणों ने कूड़ा को हटवाने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर व्यापक आंदोलन की की चेतावनी दी।
ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दूबे ने कहा कि ओबरा नगर पंचायत के कूड़े से सेक्टर नौ के समीप खैरटिया के रिहायशी इलाके में प्रदूषण हो रहा है। प्रदूषण से अनेक बीमारी हो रही है। कूडे से निकलने वाले दुर्गंध से रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर पंचायत की कूड़े की जमीन बग्घानाला में होने के बावजूद रहायसी इलाकों में कूड़ा फेंका जा रहा है। मरे हुए जानवरों को भी फेंक दे रहे हैं जिसके कारण बगल में लगे आरओ प्लांट पर पानी भी भरना दूभर हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अतिशीघ्र इस इलाके में कूड़ा फेंकना बंद नहीं हुआ तो सारे ग्रामीण एकजुट होकर नगर पंचायत ओबरा के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व ओबरा नगर पंचायत की होगी। राहुल जायसवाल, नरेंद्र यादव, संतोष प्रजापति, अमरनाथ यादव, तीरथराज यादव, महेंद्र गोंड़ बृजेष यादव, मनोज केशरी, गुड्डू केशरी, अखिलेष दूबे, रविंद्र सिंह, पप्पू पटेल आदि ग्रामीण शामिल रहे।