फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हिंदी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएं

हिंदी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएं

Fri, 07 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हिंदी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएं
सिंगरौली । कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का अलख जगाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास सबसे अहम है। आने वाले समय में सिंगरौली नगर में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान में सिंगरौली स्थित केंद्रीय सरकार के संस्थान अहम भूमिका निभाई जा रही है और आगे भी निभाएंगे। यह बातें नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में आयोजित नराकास की बैठक में निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा व राजभाषा है। हमें कार्यालयीन कामकाज हिंदी में संपादित किए जाने में गर्व महसूस करना चाहिए। राजभाषा हिंदी में कार्यालयीन कार्य किए जाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। हिंदी के प्रयोग में संकोच की भावना छोड़ते हुए कार्यालयों में व्यक्तिगत आवेदन हिंदी में ही लिखे जाने से शुरूआत करनी चाहिए। उन्होंने हिंदी की प्रगति के लिए बैठक में आए सभी सुझावों को अमल में लाए जाने की अपील सदस्य कार्यालयों से की। सदस्य कार्यालयों में कंप्यूटर के द्विभाषिक तरीके से इस्तेमाल, नई प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम के आयोजन सहित प्रचार-प्रसार की नई विधाओं के जरिए हिंदी की बेहतरी सुनिश्चित किए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। इस मौके पर निदेशक (तकनीकी परियोजना एवं योजना) पीएम प्रसाद, महाप्रबंधक (कार्मिक) चार्ल्स जुस्टर, एनटीपीसी विंध्याचल के समूह महाप्रबंधक आर पद्म कुमार, मुख्य चिकित्सा सेवाएं डा. उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपहार देकर शिक्षकों का किया सम्मान
शक्तिनगर। एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में बुधवार की शाम शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक डा. योगेंद्र वरूण शंकर तिवारी ने हिंदी की विस्तृत व्याख्या रखते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। इस गोष्ठी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विस्तार परिसर से डा. छोटेलाल जायसवाल, मानिक चंद पांडेय, डा. अनिल कुमार दूबे, डा. आनंद कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बलवंत सिंह, अनिल कुमार चतुर्वेदी, विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय, रामाकांत पांडेय, प्राथमिक विद्यालय कोटा पुनर्वास से रोशनी ने विचार रखें। इसके पहले अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण-टरबाइन मेंटीनेस) आलोक चंद ठाकुर ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षकों को उपहार, पुस्तक एवं पेन भेंट की गई। प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा) आदेश कुमार पांडेय ने शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन तेज प्रताप मिश्रा व संचालन शिवकरण दूबे वेदराही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के बीच हुई पांच प्रतियोगिताएं
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के तहत डा. अंबेडकर सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को परियोजना कर्मियों के बीच कार्यालयीन कामकाज से संबंधित पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सुलेख प्रतियोगिता में 51 कर्मचारियों ने भाग लिया। जिनसे राजभाषा नियम 1976 के नियम के अनुपालन संबंधी सुलेख लिखवाया गया। हिंदी पखवाड़ा के लिए पुष्प गुच्छ, माला आदि की व्यवस्था संबंधी अंतरकार्यालय ज्ञापन प्रतियोगिता में 49 लोगों ने सिविल विभाग को संबोधित करते हुए अपनी लेखन क्षमता को दर्शाया। रिहंद चिकित्सालय में ब्लड बैंक खोलने संबंधी जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता में 49 लोगों ने प्रतिभाग किया। नोटशीट लेखन प्रतियोगिता में 44 प्रतिभागियों ने भाग लेकर शीत ऋतु आने से पूर्व हॉट एयर ब्लोवर क्रय करने संबंधी नोट शीट लिखकर अपनी-अपनी लेखन शैली को उजागर किया । संचालन सहायक प्रबंधक जनसंपर्क एवं राजभाषा मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed