फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   159 students will get grant every month for four years

Sonebhadra News: 159 छात्रों को चार सालों तक प्रति माह मिलेगा अनुदान

Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
159 students will get grant every month for four years
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को लाभान्वित करने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस परीक्षा में जिले का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुछ माह पूर्व कक्षा-आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के फाॅर्म भरवाए गए थे। शिक्षकों ने मेहनत कर बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई। इस परीक्षा में विभिन्न वर्गों के कुल 159 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही विभाग की ओर से भी आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पहली बार जिले का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जबकि तीन सालों में परिणाम भी काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन

विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो सत्र 2022-23 में करीब चार बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। जबकि पिछले सत्र में सौ छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में चयनित हुए थे। इस बार परिणात शत-प्रतिशत रहा। जहां सभी 159 बच्चे सफल घोषित हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय आयु एवं योग्यता आधारित परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्हाेने कहा कि जिले का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा के सफल छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह निर्धारित छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी छात्रों का बैंक में खाता खोलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही स्कूलों से सत्यापन के साथ इन सभी बच्चों का डाटा नेशलन स्कॉलरशीप पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके कक्षा आठ के छात्र संदीप को पहला, खुशबू को दूसरा, सुर्यकांत विश्वकर्मा को तीसरी रैंक मिली है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और उनके शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed